देहरादून, फरवरी 2 -- शैल कला एवं ग्रामीण विकास समिति के तत्वावधान में सोमवार को डोभालवाला स्थित सिलाई केंद्र में लोकगायक स्व. जीत सिंह नेगी को उनकी जयंती पर याद किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. स्वामी एस चंद्रा ने बताया कि संस्था हमेशा जरूरतमन्द लोगों के लिए सदैव मदद के लिए तैयार रहती है। जीत सिंह नेगी द्वारा रचे गीत संगीत आज भी लोगों की जुबान पर हैं। इस मौके पर केंद्र में सिलाई सीख रही महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। मौके पर शिवम अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, लोकेश गर्ग, महेंद्र सिंह, संजय थापा, हरीश मित्तल, गोविंद गुसाई मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...