कोटद्वार, फरवरी 3 -- नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित कण्वाश्रम में वसंत पंचमी पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कण्वाश्रम महोसव आयोजन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लोकगायक अनिल बिष्ट और दर्शन फर्स्वाण ने आर्कषक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने भी गढ़वाली, पंजाबी, जौनसारी, राजस्थानी, कुमाउनी लोकगीत प्रस्तुत किये। महोत्सव में नवनिर्वाचित मेयर शैलेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि जिस भूमि पर चक्रवर्ती सम्राट भरत का जन्म हुआ व जहां अतीत में भारत का सबसे ख्याति प्राप्त गुरुकुल रहा हो, वह कण्वाश्रम हम सबके लिए राष्ट्रीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.