कानपुर, दिसम्बर 14 -- रूरा। शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में रूरा कस्बे में चल रहे 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का रविवार को पूर्णाहुति के बाद समापन हो गया। इसके पहले यहां पहुंचे गायत्री परिवार के लोगों ने यज्ञ में इदं न मम के भाव के साथ आहुतियां डाली और लोककल्याण की प्रार्थना की। रूरा कस्बे के श्याम बिहारी के हाता में चल रहे 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ में शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली ने विभिन्न संस्कार संपन्न कराए। टोलीनायक रेवाशंकर दीक्षित ने इस अवसर पर मां गायत्री की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गायत्री मंत्र के प्रभाव से अहंकार, ईष्र्या, द्वेष, लालच और भय से मुक्ति संभव है । यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने अंतिम दिन यज्ञ में आहुतियां डाली। उन्होंने कहाकि यज्ञ का भाव ही लोक कल्याण है क्यों कि हम आहूति के साथ इदं न मम का भाव रखते है...