चक्रधरपुर, नवम्बर 20 -- चक्रधरपुर। हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस का ठहराव लोइसिंगा में शुरू हो गया है। यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 18005 अप हावड़ा-जगदलपुर संबलेश्वरी एक्सप्रेस 18 नवंबर से लोइसिंगा में शुरू हो गया है। वहीं ट्रेन नंबर 18006 डाउन जगदलपुर-हावड़ा संबलेश्वरी एक्सप्रेस 19 नवंबर से लोइसिंगा में शुरू हो गया है। लोइसिंगा में संबलेश्वरी एक्सप्रेस के ठहराव होने से लोगों को काफी सहूलियत हो गई है। बताते चलें कि संबलेश्वरी एक्सप्रेस का लोइसिंगा रेलवे स्टेशन में ठहराव देने की मांग स्थानीय लोगों के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। आखिर रेलवे ने ट्रेन का लोइसिंगा में ठहराव को मंजूरी दे दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...