धनबाद, जुलाई 22 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता आईआईटी आईएसएम का 45वां दीक्षांत समारोह इस बार ऐतिहासिक और भव्य रूप होगा। समारोह पेनमैन हॉल की बजाय विशेष रूप से बनाए गए लोअर ग्राउंड के विशाल पंडाल में किया जाएगा। यहां 2500 से 3000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। समारोह की मुख्य अतिथि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु होंगी। उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार डॉ पीके मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। डॉ पीके मिश्रा को डॉक्टर ऑफ साइंस की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। आईआईटी प्रबंधन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.