गुमला, फरवरी 1 -- बसिया । थाना क्षेत्र के लोंगा गांव में रविवार अहले सुबह करीब 7 बजे एक स्कार्पियो वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान आरिया बेरीटोली निवासी बुधवा मिंज (42 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बसिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही बसिया पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो तथा बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.