रिषिकेष, फरवरी 17 -- लिस्ट्राबाद ग्राम पंचायत में प्रस्तावित विधि विश्वविद्यालय की भूमि को अन्य परियोजना के लिए आवंटित किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने कड़ी नाराजगी जताई है। इसके विरोध में क्षेत्रवासियों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। डोईवाला अंतर्गत लिस्ट्राबाद ग्राम पंचायत में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा गढ़वाल सहसंयोजक अरुण शर्मा ने कहा कि यह भूमि पूरी तरह से राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की है। इसे किसी और को सौंपना न केवल अनुचित है, बल्कि कानून और संविधान के खिलाफ भी है। क्षेत्र के युवाओं के भविष्य के लिए यह विवि अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भट्ट नगरी रानीपोखरी में इसका शिलान्यास किया था। हम किसी भी कीमत पर इस भूमि को सुरक्षित रखेंगे औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.