मुजफ्फरपुर, जनवरी 8 -- मुजफ्फरपुर। लॉ के सभी कॉलेजों में सीट नहीं भरने पर विवि प्रशासन अब कटऑफ की तैयारी कर रहा है। लॉ की प्रवेश परीक्षा के बाद सभी 18 कॉलेजों में सीटें नहीं भरी थीं। पहली मेरिट लिस्ट में सामान्य छात्रों के लिए कटऑफ 50, बीसी श्रेणी के छात्रों के लिए कटऑफ 45 और एससी-एसटी छात्रों के लिए कटऑफ 40 तय किया गया था, लेकिन इसके बाद भी सीटें नहीं भरी हैं। विवि प्रशासन अब तीनों श्रेणियों के छात्रों के लिए कटऑफ कम करने पर काम कर रहा है। हालांकि, कटऑफ कितना कम किया जायेगा, इसपर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। पिछले वर्ष भी लॉ के एडमिशन में सीट भरने के लिए कटऑफ कम किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.