गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम। लॉ छात्र को छात्रवृत्ति जारी करने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे सेक्टर-40 स्थित लॉ कॉलेज के सहायक को विजिलेंस ने रंगेहाथों धर दबोचा। आरोपी सहायक एक लाख रुपये रिश्वत की एवज में मांग रहा था। इसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ है। लॉ कॉलेज के एक छात्र ने विजिलेंस में शिकायत दी थी कि उसने साल 2019 में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के तहत सेक्टर-40 स्थित लॉ कॉलेज में दाखिला लिया था। उसे पांच साल की बीए-एलएलबी करनी थी। पिछले साल उसकी एलएलबी पूरी हो गई थी। उसे हरियाणा सरकार की तरफ से साल 2021 से लेकर साल 2024 तक छात्रवृत्ति की एवज में 1.64 लाख रुपये प्राप्त होने थे। यह राशि उसने खुद जमा करवा दी थी। इस राशि को उसे कॉलेज प्रबंधन ने वापस करना था। इस राशि को वापस करने की एवज में लॉ कॉलेज का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.