धनबाद, जनवरी 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता लॉ कॉलेज धनबाद में गुरुवार को नए शैक्षणिक सत्र 2025-2028 में एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन किया गया। नए विधि छात्रों का स्वागत किया गया। प्राचार्य डॉ कमल किशोर पाठक समेत अन्य ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। प्राचार्य ने विधि पाठ्यक्रम की विशेषताओं, महत्व और चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने पूर्ववर्ती छात्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि इस कॉलेज से विधि की पढ़ाई पूरी करने वाले अनेक छात्र आज विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं। मौके पर डॉ अमरेश चौधरी, प्राध्यापक भूपाल प्रसाद महतो, त्रिलोचन प्रसाद महतो, डॉ साक्षी गोपाल चौबे, जीतेंद्र कुमार राय समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.