लखनऊ, दिसम्बर 20 -- सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर रोड स्थित लखनऊ लॉ कॉलेज परिसर में परीक्षा के दौरान एक छात्रा का पर्स चोरी हो गया। पीड़िता ने इस संबंध में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। पीड़िता स्मिता कपिल मिश्रा सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर एम में रहती हैं। पुलिस ने बताया वह गत 17 दिसंबर को लखनऊ लॉ कॉलेज, अहिमामऊ में कंपनी लॉ की परीक्षा दे रही थीं। इसी दौरान शाम 4:30 बजे कॉलेज परिसर से पर्स चोरी हो गया। उसमें 3100 रुपये, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य दस्तावेज रखे थे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे से आरोपी को तलाश रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...