धनबाद, फरवरी 21 -- धनबाद। लॉ कॉलेज धनबाद में शुक्रवार को बाल तस्करी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ कमल किशोर पाठक, डॉ श्रद्धा श्रीवास्तव समेत अन्य ने संबोधित करते हुए विभिन्न जानकारी दी। एलएलबी के 20 छात्र-छात्राओं ने अपने पेपर प्रस्तुत किए, जिसमें बाल तस्करी से जुड़ी समस्याएं, उसके कारण, प्रभाव तथा संबंधित कानून की जानकारी दी गई। सेमिनार की अध्यक्षता डॉ कमल किशोर व संचालन डॉ श्रद्धा श्रीवास्तव ने किया। मौके पर डॉ विक्टोरिया मुर्मू, जीतेंद्र कुमार राय समेत अन्य सक्रिय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...