मुजफ्फरपुर, मई 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एसकेजे लॉ कॉलेज के छात्रों ने बुधवार को आतंक विरोधी दिवस व ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर एक तिरंगा रैली निकाली। रैली से पूर्व ऑपरेशन सिंदूर विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। सर्वश्रेष्ठ कुछ पेंटिंग को छात्र-छात्राओं के बीच प्रदर्शित किया गया। तिरंगा रैली को महाविद्यालय के निदेशक जयंत कुमार व प्राचार्य डॉ. केकेएन तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रध्वज के साथ भाग लिया। रैली महाविद्यालय से आरंभ हुई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई महाविद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्लोगन के जरिये भारतीय सेना के शौर्य को जनता के बीच रखा। रैली के बाद एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.