हजारीबाग, जनवरी 8 -- हजारीबाग विधि प्रतिनिधि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार पूरे देश में 5 से लेकर 12 जनवरी तक एक नशामुक्ति को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रधान जिला जज रंजीत कुमार के देखरेख में गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के बैनर तले यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में छात्र एवं छात्राओं के बीच नशा मुक्ति को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान कई छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार और नशामुक्ति के निवारण को लेकर अपनी बातों को सभी के समक्ष रखा। सभी ने अपने आप को और समाज को नशे से दूर रखने का संकल्प भी लिया। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैरा लीगल वॉलिंटियरों ने भी सदर प्रखंड के कई गांव में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान सदर प्रखंड के चानो और सखिया गांव का भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.