मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में लॉ सत्र 2024-27 की परीक्षा का फॉर्म भरने की तारीख मंगलवार को जारी कर दी गई। फॉर्म 13 से 17 फरवरी तक भरा जायेगा। 20 फरवरी को सभी कॉलेज छात्रों की सूची परीक्षा विभाग में जमा करेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार ने परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख जारी की। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार होली के बाद लॉ प्रथम वर्ष की परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए काफी दिनों से छात्र आंदोलन कर रहे थे। दो दिन पहले भी छात्र विवि पहुंचे थे और परीक्षा के लिए हंगामा किया था। परीक्षा नियंत्रक ने छात्रों को फोन पर आश्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा नियंत्रक ने दो दिन बाद ही परीक्षा का फॉर्म भरने की तारीख जारी कर दी। लॉ में कई छात्रों का रजिस्ट्रेशन अटका हुआ था। पिछले दिनों कुलपति ने उ...