कोडरमा, फरवरी 18 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा के जेजे कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर आयोजित लॉ की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र में गलत प्रिंटिंग की बात सामने आने के बाद छात्र-छात्राओं में बुधवार को हंगामा किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने इस मामले को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए विनोबा भावे यूनिवर्सिटी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मालूम हो कि विभावि की ओर से लॉ सेमेस्टर टू की परीक्षा होनी थी। इसका विषय लॉ ऑफ क्राइम 2 था। मगर एक दिन बाद 19 फरवरी को होनेवाले विषय सीपीसी के प्रश्नपत्र दे दिए गए। यह परीक्षा 16 फरवरी से चल रही है, जो 21 तक चलेगी। अभाविप के जिला संगठन मंत्री नीतेश तिवारी ने कहा कि प्रश्नों के गलत प्रिंटिंग के कारण विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव, भ्रम और असमंजस की स्थिति का सामना करना पड़ा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.