मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। परीक्षा नहीं लिए जाने पर लॉ के छात्रों ने सोमवार को विश्वविद्यालय में हंगामा किया। छात्रों ने पहले वीसी और फिर परीक्षा नियंत्रक से मिलने की कोशिश की। छात्रों ने बताया कि दोनों अधिकारी विवि में नहीं मिले। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक प्रो. राम कुमार से फोन पर बात की। बकौल छात्र उन्होंने कहा कि जल्द ही परीक्षा ली जायेगी। छात्रों ने बताया कि वह सत्र 2024-27 के छात्र हैं। उनकी परीक्षा वर्ष 2025 में ही हो जानी चाहिए थी, लेकिन अबतक नहीं हुई है। विवि की लापरवाही से उनका करियर खराब हो रहा है। वह मंगलवार को फिर विवि आएंगे और कुलपति से मिलेंगे। दोपहर 12 बजे लॉ के कई छात्र विवि पहुंचे और वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा करने लगे। सुरक्षा गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोका तो वह वहीं जम गये। छात्र वीसी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.