सहारनपुर, दिसम्बर 6 -- कस्बे के लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता उत्साह पूर्वक संपन्न हुई तथा प्रतियोगिता की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी से 12 वीं तक के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया सत्य श्री कृष्ण इण्टर कालेज की उप प्रधानाचार्य शताक्षी यादव ने बताया की बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेलों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिये और प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊँची कूद, रस्साकशी, कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल ,खो,क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया गया। लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचार्य श्रीमती प्रतिभा यादव ने बताया कि ऐसे युवाओं को खोखो प्रतियोगिताओं में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करते हैं जिससे वह देश-विदेश में देश का नाम रोशन कर सके।जिसमें उत्कृष्ठ छात्र छात्राओं को फाइनल राउ...