इंदौर, फरवरी 13 -- इंदौर ग्रामीण के महू तहसील स्थित किशनगंज थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यापारी को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी दी गई। धमकी व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से दी गई बताई जा रही है। घटना गुरुवार की है। जानकारी के अनुसार व्यापारी को गुरुवार को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।परिवार में फैली दहशत अचानक मिली इस धमकी से व्यापारी और उनका परिवार दहशत में आ गया। व्यापारी ने पहले इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। गुरुवार देर शाम इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.