नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- भारत की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को कनाडा ने आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। कनाडा सरकार का कहना है कि गैंग के चलते भय का माहौल तैयार हो रहा है। कहा जा रहा है कि कनाडाई कानून के अनुसार, इस फैसले के बाद गैंग से जुड़ी सभी संपत्तियां जब्त की जा सकती हैं। सीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, कनाडा सरकार में मंत्री गैरी आनंदसांगरी ने कहा, 'बिश्नोई गैंग की तरफ से कुछ समुदायों को आतंक, हिंसा और धमकी के लिए निशाना बनाया जा रहा है। आपराधिक आतंकवादियों के इस समूह को सूची में डालने से हमें उनका मुकाबला करने और अपराधों पर लगाम लगाने के लिए और भी ज्यादा ताकत और उपाय मिलेंगे।'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.