पटना, मार्च 8 -- बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकियों के मामले में बड़ा दावा किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से एमएलसी नीरज कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। पप्पू यादव ने कहा कि जेडीयू एमएलसी ने ही उन्हें धमकी दिलवाई थी। इस मामले में पूर्व में आरा से गिरफ्तार हुए रामबाबू को नीरज कुमार ने ही पैसे देकर उन्हें धमकी देने के लिए कहा गया था। ताकि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रहीं धमकियों के मुद्दे को डायवर्ट किया जाए। पप्पू यादव ने शुक्रवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्हें धमकी देने के मामले में पूर्व में गिरफ्तार हुआ रामबाबू भी मौजूद रहा। सांसद ने आरोप लगाया कि जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने पूर्णिया के एसपी पर प्रेशर देकर पीसी करवाई थी। पप्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.