रांची, दिसम्बर 30 -- रांची। लॉयंस इंटरनेशनल के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एपी सिंह के जन्मदिन पर निरामाया अस्पताल में मंगलवार को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर लगा। इसमें 70 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। बाद में मेन रोड में हुए आयोजन में अध्यक्ष भारतेंदु झा बोले, भारत के लिए यह गर्व कि बात है कि आज विश्व की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था के अध्यक्ष पद को सुशोभित करने वाला एक भारतीय है। मौके पर क्लब के सचिव अमित कुमार, पूर्व जिलापल राजीव लोचन, राजेश गुप्ता, कमल जैन, पूर्व अध्यक्ष अनुपमा लोचन, सुनील माथुर, आनंद माणिक, राम कृष्ण जी, अमरचंद बेगानी, रामबालक वर्मा, इंद्रजीत कोइरी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.