चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल में क्रू लॉबियों के सिस्टर लाबी के तहत मर्ज करने का रेल प्रशासन के निर्णय का लोको पायलटों तथा सहायक लोको पायलटों ने विरोध किया है। लोको पायलटों ने कहा इस व्यवस्था से उन्हें मानसिक शारीरिक आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। इसको लेकर राउरकेला क्रू लॉबी के सामने लोको पायलटों ने रेल प्रशासन के खिलाफ प्रर्दशन किया। बतातें चलें कि चक्रधरपुर रेल मंडल में राउरकेला-बंडामुंडा, टाटानगर और आदित्यपुर, तथा जरुली और बांसपानी की क्रू लॉबी को एक दूसरे के साथ मर्ज करने का निर्णय लिया गया है। इसका विरोध करते हुए लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलटों ने कहा कि इस व्यवस्था से उनका रेस्ट की अवधि में कटौती हो जाएगी। साथ ही जिस लॉबी से ड्यूटी के लिए निकले उन्हें अपना वाहन लेकर आना होगा जिससे उनका रेस्ट की...