चंदौली, फरवरी 19 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर पुलिस ने एक मैरिज लॉन में बीते दिनों शादी समारोह के दौरान चोरी हुए गहनों के साथ एक नाबालिक सहित दो आरोपियों को गोधना हाइवे चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। तत्पश्चात पुलिस अगली कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीडीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय पुलिस टीम के साथ मंगलवार की देर रात क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि बीते दिनों मैरिज लॉन में गहना चोरी करने वाले चोर गोधना हाईवे चौराहे के समीप खड़े हैं। जहां से वे कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में धूस खास गांव निवासी विशाल सेठ, पीडीडीयू नगर वेस्टर्न बाजार...