बुलंदशहर, जनवरी 6 -- अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी के तत्वावधान में यमुनापुरम स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में चौधरी चरण सिंह अंतर्महाविद्यालय लॉन टेनिस चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ क्रीड़ा अधिकारी बुलंदशहर नवीन कुमार सिंह ने किया। प्रतियोगिता में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस चयन प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों के कुल 15 खिलाड़ी (छात्र एवं छात्राएं) शामिल हुए। कड़े मुकाबलों के बाद चयन प्रक्रिया में पांच छात्र और दो छात्राओं का चयन किया गया, जो आगामी उत्तर क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता रोहतक और सोनीपत में आयोजित की जाएगी। आयोजन सचिव प्रो. भीष्म सिंह ने बताया कि चयनकर्ता...