वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में गुरुवार को ड्रोन गिरने की जांच जारी है। अस्पताल के पास ही बने एक लॉन का ड्रोन होने की चर्चा है। सूत्रों का कहना है कि लॉन संचालक शनिवार को चीफ प्रॉक्टर कार्यालय गए और उन्होंने ड्रोन की मांग की। हालांकि चीफ प्रॉक्टर कार्यालय से यह कहकर लौटा दिया गया कि यह पुलिस को दे दिया गया है। विदित हो कि गुरुवार देर शाम को एमएस भवन और एमसीएच विंग के बीच एक ड्रोन गिरा था। इससे लोग डर गए थे। बाद में सुरक्षा गार्ड ने ड्रोन पुलिस को सौंप दिया। मामले में पुलिस जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ड्रोन एक शादी में उड़ाया गया था। हवा के कारण अस्पताल गिर गया। चीफ प्रॉक्टर प्रो. संदीप पोखरिया ने कहा कि ड्रोन की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि किस मकसद से ड्रोन उड...