नई दिल्ली, फरवरी 19 -- Nothing Phone 4a और Nothing Phone 4a Pro को लेकर लॉन्च से पहले ही बड़ा खुलासा हो गया है। कंपनी 5 मार्च को भारत में अपनी नई Phone 4a सीरीज पेश करने वाली है लेकिन उससे पहले ही दोनों स्मार्टफोन्स की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार Nothing अपने मिड-रेंज सेगमेंट को और प्रीमियम बनाने की तैयारी में है। लीक रिपोर्ट के अनुसार, Nothing Phone 4a की शुरुआती कीमत यूरोप में 389 यूरो बताई जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 41,840 रुपये के आसपास बैठती है। यह कीमत 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए हो सकती है। वहीं 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 429 यूरो (करीब 46,130 रुपये) बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- भारत में बिक रहे हैं नकली Nothing और CMF प्रोडक्ट्स, कंपनी ने दी च...