हाथरस, फरवरी 19 -- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्री प्राइमरी व कक्षा एक में निशुल्क प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। बुधवार को प्रथम चरण के तहत आवेदनों की लॉटरी निकाली गई। 1980 विद्यार्थियों को लॉटरी सिस्टम के जरिए विद्यालय आवंटित किए गए। अब जल्द ही सूची को डीएम से अनुमोदन कराए जाने के बाद उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। आरटीई के तहत प्रथम चरण के तहत दो फरवरी से आवेदन प्री प्राइमरी व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए मांगे गए थे। तमाम अभिभावकों ने आवेदन फार्म अपने अपने बच्चों के भरावाएं। प्रथम चरण के तहत कुल 7074 आवेदन विभागीय अधिकारियों को प्राप्त हुए। आवेदनों का सत्यापन खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से कराया गया। जिसमें 6916 आवेदन सत्यापन के बाद सहीं निकले। जबकि 158 आवेदन निरस्त कर दिए गए। लॉटरी खुलने का इंतजार अभिभावक कर रहे थे।...