फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार के तहत प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसद सीटों पर बच्चों को दाखिला दिला कर पढ़ाने का प्रयास करने वाले 2749 अभिभावकों को पहले चरण में झटका मिला है। इनके बच्चों को मनचाहे स्कूल में प्रवेश नहीं मिल सका है। किसी का आवेदन ही कमियों के चलते रिजेक्ट हो गया तो किसी ने जिन स्कूलों का चयन किया था, उनकी बारी आने से पहले ही इन स्कूलों की सीटें फुल हो गई। हालांकि 1671 अभिभावकों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दे रही है, जिन्हें पहले ही चरण में मनचाहे स्कूल में प्रवेश मिल गया। दूसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया आज से दूसरे चरण के आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी से शुरू हो जाएगी। यह प्रकिया नौ मार्च तक चलेगी। जिन छात्रों का किसी वजह से पहले चरण में दाखिला नहीं हो सका है, वह दूसरे चरण में प्रयास कर सकते हैं। वहीं इस बार सर...