मोतिहारी, दिसम्बर 16 -- मोतिहारी। अवैध लॉटरी संचालक पर छतौनी पुलिस ने कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने थाना क्षेत्र के मधुबन छावनी चौक के समीप से लॉटरी संचालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लॉटरी धंधेबाज छतौनी थाना क्षेत्र के जमला रोड निवासी आदित्य कुमार है। कार्रवाई के दौरान 25 बंडल लॉटरी, 5660 रुपये नकदी और मोबाइल बरामद किया है। पूछताछ के दौरान हुए खुलासा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छतौनी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार लॉटरी के धंधेबाज को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...