बुलंदशहर, फरवरी 20 -- जिले में साइबर ठगों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ताजपुर की एक महिला को लॉटरी निकलने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 3.24 लाख रुपये की ठगी कर ली। देहात पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव ताजपुर निवासी पीड़िता शाहीन पत्नी शमशाद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसके पास अज्ञात नंबरों से फोन आया था। कॉलर ने महिला को विश्वास में लिया कि उनकी मोटी रकम की लॉटरी लगी है। महिला ने झांसे में आकर ठगों द्वारा बताए गए अलग-अलग बैंक खातों में ऑनलाइन 3.24 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी उसको लॉटरी की रकम नहीं मिली। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर क्राइम थाने की जांच में सामने आया कि ठगी गई राशि अलग-अलग बैंक...