मधेपुरा, फरवरी 4 -- मधेपुरा, कार्यालय संवाददाता शहर के आनंद विहार कॉलोनी वार्ड संख्या तीन स्थित एक लॉज में रह कर बीपीएससी शिक्षक की तैयारी करने वाली एक छात्रा की मंगलवार को दोपहर के वक्त संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। अंदर से बंद कमरे में छात्रा बेहोशी की हालत में पायी गयी। मेडिकल कॉलेज ले जाने पर चिकित्सकों ने घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के लरहा वार्ड नौ निवासी रामचंद्र यादव की पुत्री निधि कुमारी (24) के रूप में की गयी। बताया जा रहा है पेशे से किसान रामचंद्र यादव की पुत्री मृतका निधि करीब एक महीने से शहर के आनंद विहार कॉलोनी एक लॉज में रह कर बीपीएससी शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। कमरे में निधि व एक अन्य छात्रा रहती थी। घटना के समय वह कमरे में अकेली थी। उसके कमरे में रहने वाली प्रतिभा कुमारी दो...