दरभंगा, जनवरी 29 -- दरभंगा। समृद्धि यात्रा पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर बुधवार को शहर चकाचक दिखा। चौक-चौराहे व एनएच 27 के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड, हवाई अड्डा और आमस एक्सप्रेसवे बेस कैंप एरिया की रौनक बढ़ी रही। सुबह में सड़कों के किनारे पुलिस कर्मियों के तैनात होते ही आम जनों के बीच जिले में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा छिड़ गई। लोग हवाई अड्डा टर्मिनल के साथ लॉजिस्टिक पार्क एवं कार्गो हब की स्थापना से व्यापार, रोजगार व पयर्टन बढ़ने की संभावना जताते नजर आए। वहीं, सड़क किनारे जगह-जगह बनी बैरिकेडिंग के पास खड़े लोगों में सीएम नीतीश कुमार को देखने व अपनी बातें कहने की आतुरता बनी रही। सीएम नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम करीब 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। प्रस्तावित मिनट टू मिनट समय सारणी के 10:32 के बदले 10 मिनट की देरी से करीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.