रुद्रपुर, दिसम्बर 6 -- पंतनगर। थाना पंतनगर में इंफ्रा मार्किट वुड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने एक लॉजिस्टिक्स कंपनी के खिलाफ लाखों रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। कंपनी का आरोप है कि उसके द्वारा तीन ट्रकों में भेजा गया माल निर्धारित स्थानों पर न पहुंचाकर गबन की नीयत से कहीं और उतार दिया गया। कंपनी के प्रबंधक के अनुसार, माल ढुलाई के लिए मां शारदा लॉजिस्टिक्स के मालिक मनोज कुमार मिश्रा को अधिकृत किया गया था। 20, 22 और 24 नवंबर 2025 को कंपनी ने कुल तीन ट्रकों में एमडीएफ, प्री-लेमिनेट और एचपीएल शीट्स की खेप रवाना की थी, जिसकी अनुमानित कीमत 52.53 लाख रुपये है। इस माल को भिवंडी, समसाबाद, खोपट और रंगारेड्डी स्थित ग्राहकों तक पहुंचाया जाना था, लेकिन अब तक किसी भी ग्राहक को माल प्राप्त नहीं हुआ। कंपनी का आरोप है कि लॉजिस्टिक्स कंपनी के माल...