हरिद्वार, फरवरी 10 -- शिवालिकनगर में ठगी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। लॉकर ठीक करने का झांसा देकर दो ठग एक घर में घुसे और महिला को बेहोश कर सोने के कंगन लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के अनुसार, शिवालिकनगर निवासी राजबाला उस समय घर पर अकेली थीं। तभी दो युवक उनके घर पहुंचे और खुद को ताला-चाबी का कारीगर बताकर लॉकर ठीक करने की बात कही। चूंकि, राजबाला को लॉकर ठीक कराना था, इसलिए उन्होंने दोनों युवकों को घर के भीतर बुला लिया। आरोप है कि दोनों युवक काफी देर तक लॉकर ठीक करने का नाटक करते रहे और इसी बीच महिला को सम्मोहित कर बेहोश कर दिया। करीब आधे घंटे बाद जब राजबाला को होश आया तो लॉकर से सोने के दो कंगन गायब मिले। सूचना पर गैस प्लांट चौकी प्रभारी विकास रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.