नई दिल्ली, फरवरी 9 -- एकता कपूर ने अपने टीवी सीरियल से लाखों लोगों को रुलाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेली सोप की क्वीन एकता खुद कब रोई थीं। एकता कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि वो नरेशन के दौरान सिर्फ तीन बार रोई हैं। उन्होंने अपने प्रोडक्शन में बनी साल 2018 की फिल्म लैला मजनू के एक खास सीन के नरेशन के दौरान एकता इतना रोईं थीं कि उन्होंने डायरेक्टर साजिद अली से नरेशन रोकने की बात कह दी थी। एकता ने खुद इस बारे में अपने नए पोस्ट में बात की है। उन्होंने फिल्म के उस सीन का वीडियो शेयर किया है साथ ही बताया है कि उनके रोने का क्या कारण था।इस सीन पर रोई थीं एकता कपूर एकता ने अविनाश तिवारी और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म लैला मजनू का एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ये वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'तो नरेशन में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ मैं...