भागलपुर, फरवरी 15 -- थाना क्षेत्र के लैलख गांव से पुलिस ने कट्टा, मास्केट, 62 गोली, चार लाख 20 हजार रुपये नकदी और शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला के घर से ही हथियार, नकदी, गोली और शराब बरामद हुई है। विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार ने सबौर थाना परिसर में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि सबौर थाना क्षेत्र के लैलख गांव में जनक लाल मंडल के यहां शराब, नकदी, हथियार और गोली मिलने की जानकारी पुलिस को मिली थी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी की निगरानी में विधि-व्यवस्था डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल टीम का गठन किया गया। शुक्रवार की देर शाम लैलख गांव में जनक लाल मंडल के घर पर छापेमारी की गई। छापेमारी में घर के ट्रंक में छिपाकर रखे एक कट्टा, एक देसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.