लातेहार, दिसम्बर 7 -- बेतला प्रतिनिधि । धान की फसलों की कटाई क्षेत्र में पूरी हो चुकी है। किसान अब उसे बेचने को लेकर बेताब हैं।पर उन्हें इस बात का बेहद मलाल है कि दिसंबर का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के किसी भी लैम्पस में धान की खरीदारी अबतक शुरू नहीं की गई है।इसबारे में क्षेत्र के किसान अरविंद ओझा, सत्येंद्र सिंह,रामनारायण प्रसाद,विजय सिंह, एजाजुल हक,गफूर मियां आदि ने बताया कि उन्हें रुपयों की सख्त जरूरत है। वहीं धान की उपज को रखने के लिए भंडारण का घोर अभाव है। ऐसे में रकम के लिए धान-बेचना उनकी मजबूरी है। यदि लैम्पस में धान की खरीदारी शुरू हो जाती तो उन्हें धान बेचने में काफी सहूलियत होती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...