फतेहपुर, फरवरी 9 -- फतेहपुर। कौशांबी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के गौसपुर नवाबा के रहने वाले सुभाष चन्द्र मौर्य जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक में लैब सहायक के पद पर कार्यरत थे। वह 53 वर्ष के थे। सोमवार सुबह उन्हें सीने में तेज दर्द हुआ। परिजन उनको प्रयागराज ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी सांसें थम गईं। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी के बाद जिला अस्पताल में शोक सभा आयोजित कर कन्डोलेंस घोषित कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...