प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- बाबाबेलखरनाथ धाम। पट्टी तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ में तैनात लैब टेक्नीशियन सीताराम विश्वकर्मा की लखनऊ से अमरगढ़ लौटते समय जगदीशपुर कस्बे के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। निधन की सूचना पर सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाबा बेलखरनाथ धाम परिसर में अधीक्षक डॉ.आरिफ हुसैन के साथ स्वास्थ्यकर्मियों ने शोक जताया। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर गत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान डॉ. इरफान खान, लोकेश श्रीवास्तव, रेखा सरोज, डॉ. महेंद्र सिंह, सुपरवाइजर आरिफ, डॉ. श्वेता, चीफ फार्मासिस्ट रविशंकर कुशवाहा, सरिता सिंह, सुनीता पांडे, भास्कर दुबे सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...