प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 12 -- कुंडा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ में कार्यरत लैब टेक्नीशियन (एलटी) 38 वर्षीय सीताराम विश्वकर्मा की रविवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर सीएचसी कुंडा में अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में शोक सभा हुई। शोक सभा में स्वास्थ्यकर्मियो ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर डॉ. विवेक यादव, डॉ. मनोज कनौजिया, डॉ.प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. शिवेश श्रीवास्तव, बीपीसीएम आशीष दुबे, रमेश यादव आदि स्वास्थ्यकर्मियों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...