प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ में लैब टेक्नीशियन की मौत के मामले में पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है। अमेठी में प्रार्थना पत्र देकर एक स्वास्थ्यकर्मी पर साजिश के तहत हत्या करने की आशंका जताई है। फतनपुर के बैरमपुर सुवंसा निवासी सीताराम अमरगढ़ में लैब टेक्नीशियन के पद पर तैनात थे। सोमवार को अमेठी इलाके में लखनऊ से लौटते समय कार हादसे में उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को उसकी पत्नी विभा विश्वकर्मा ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 10 जनवरी की शाम उसने अपने पति के पास फोन किया तो उनकी आवाज साफ नहीं आई। दोबारा फोन न उठने पर चिंता हुई। बाद में सहकर्मियों से जानकारी मिली कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर जब परिजन पहुंचे तो कुछ समय बाद बताया गया कि उनकी मृत्यु हो गई है। विभा ने आरोप कि उसके प...