भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दूषित और मिलावटी खाद्य-पेय पदर्थ की रोकथाम के लिए खाद्य विभाग की सख्ती बढ़ती जा रही है। सहायक आयुक्त विवेक मालवीय के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। संदिग्ध दिखने वाले खाद्य पदार्थों का नमूना संग्रहित कर जांच को लैब भेजा जा रहा है। नौ माह में दो सौ से ज्यादा खाद्य नमूनों को संग्रहित कर जांच को लैब भेजा गया था। इनमें कुल 150 नमूनों की जांच रिपोर्ट जनवरी माह में आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक 83 नमूनों का रिपोर्ट मानक के अनुरूप न आने पर फेल हुए हैं। जबकि 67 नमूनों का रिपोर्ट पास आया है। खाद्य व्भिाग के मुताबिक वित्तीय वर्ष वर्ष 2025-26 में एडीएम कोर्ट में 124 वाद दायर हो चुके हैं। वहीं, कुल 252 वाद को निर्णित करते हुए करीब 46 लाख की अर्थदंड भी वसूली की गई है। सहायक आयुक्त खाद्य विभाग विवेक मालवीय...