बलरामपुर, फरवरी 5 -- बलरामपुर, संवाददाता।जिले में मिनरल वाटर के नाम पर लोगों को जहर परोसा जा रहा है। यहां पानी का बगैर लैब टेस्ट कराए सैकड़ों वाटर प्लांट संचालित हो रहे हैं। अधिकांश के पास लाइसेंस भी नहीं है। जानकारों की मानें तो पानी में आयरन, आर्सैनिक व अन्य आवश्यक तत्व संतुलित मात्रा में न होने से लोग थायराइड, किडनी, पेट सहित कई अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। यहीं नहीं इन अनाधिकृत वाटर प्लांटों से जल दोहन भी भारी पैमाने पर हो रहा है। यही कारण है कि भू-गर्भ जलस्तर 40 फीट से खिसक कर 60 से 70 फीट तक पहुंच गया है। जिम्मेदार अफसर इन प्लांट संचालकों पर कार्रवाई की जहमत नहीं उठा रहे हैं। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में मिनरल वाटर की मांग बढ़ी है। जिसकी वजह यह है कि आरओ प्लांट संचालक 20 लीटर पानी महज 20 रुपये में लोगों के घरों तक पहुंचा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.