वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी। आईएमएस बीएचयू के बायोकेमेस्ट्री विभाग की ओर से लैब की गुणवत्ता और रोगी सुरक्षा विषय पर दो दिवसीय संगोष्ठी का शुभारंभ शनिवार को हुआ। स्वास्थ्य निदेशालय की अपर महानिदेशक डॉ. सुजाता चौधरी, एनपीएसएस के अतिरिक्त उपमहानिदेशक डॉ. अविनाश सुन्थलिया ने इसका उद्घाटन किया। इस दौरान जोखिम प्रबंधन, रोगी सुरक्षा, प्रक्रिया नियंत्रण, आंतरिक ऑडिट एवं सतत गुणवत्ता सुधार-पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेषज्ञ व्याख्यान, केस-आधारित सत्र और व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से प्रतिभागियों को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित किया गया। आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार, प्रो. एसपी मिश्रा, प्रो. कमलेश पालांदुरकर, प्रो. विशंभर सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...