जमशेदपुर, फरवरी 28 -- जमशेदपुर। टाटानगर रेल पुलिस ने यात्री की लैपटॉप चोरी के मामले में सूरज नाग और प्रवीण पांडेय को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया जाता है कि, दोनों ने ट्रेन से लैपटॉप चोरी की थी। केस दर्ज होने पर रेल पुलिस ने प्रवीण पांडेय को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा था। पूछताछ में प्रवीण पांडेय ने सूरज नाग को सहयोगी लैपटॉप रांची में बेचने की जानकारी दी। इससे रेल पुलिस के दारोगा कमलेश राम ने रांची ने छापमारी किया था। रेल पुलिस के अनुसार, लैपटॉप भी बरामद कर ली गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...