प्रयागराज, मार्च 9 -- प्रयागराज। लैपटॉप भेजने के नाम पर एक युवक से 28,689 रुपये ऐंठ लिए गए। अब पीड़ित को न तो लैपटॉप मिले और न ही रुपये वापस हुए। पीड़ित ने कैंट थाने में साइबर अपराध की एफआईआर दर्ज कराई है। अशोकनगर निवासी अनुराग दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साहिल नाम के युवक से दो लैपटॉप लेने की बात हुई थी। सात फरवरी को जब डिलेवरी वाले परवीन का पीड़ित के पास कॉल आया। उसने झांसा देकर कई बार में 28,689 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद न तो लैपटॉप मिले और न ही रुपये वापस हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.