आरा, फरवरी 23 -- बिहार पुलिस सप्ताह आरा। बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन रविवार को लैगिंग अपराध और यातायात नियमों की जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। लैगिंग अपराध की रोकथाम और जागरूकता को महिला थाना पुलिस की ओर से साइकिल रैली सह जागरूकता अभियान चलाया गया। उसमें बड़ी संख्या में स्कूली छात्राओं ने भाग लिया। अभियान का नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने किया। अभियान के तहत किशोरियों एवं महिलाओं को लैंगिक अपराध, हिंसा और उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना था। साइकिल रैली में दिशा एक प्रयास संस्था की भूमिका काफी सराहनीय रही। मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी की सचिव डॉ विभा सिंह के अलावा सुनित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.