कोटद्वार, दिसम्बर 6 -- लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा अमलेशा के तोक डाल्यूंगाज में शुक्रवार शाम बाघ के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश फैल गया। घटना से आहत ग्रामीण शनिवार सुबह बड़ी संख्या में एकत्र हुए और जमकर नारेबाजी करते हुए वन विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूचना के अनुसार, ग्राम सभा अमलेशा के सीरोबाड़ी निवासी उर्मिला देवी (60 वर्ष) अपनी बहू प्रिया के साथ घर के पास ही मवेशियों के लिए चारापत्ती काट रही थीं। इसी दौरान बच्चे की रोने की आवाज सुनकर बहू घर लौट आई, जबकि उर्मिला देवी वहीं रुक गईं। तभी अचानक बाघ ने उर्मिला देवी पर हमला कर लिया और उन्हें घसीटकर करीब पचास मीटर दूर ऊपरी खेत तक ले गया। काफी देर तक वापस न आने पर बहू ने खेतों में खोजबीन की तो कुछ दूरी पर सास का शव पड़ा मिला और पास ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.