फिरोजाबाद, जनवरी 31 -- थाना उत्तर क्षेत्र में बुधवार को चूड़ी की जुड़ाई करते समय जलती लैंप फटने से दंपति झुलस गए। परिवार के लोग उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लेकर आए। राम किशन नगर निवासी सोनू तथा उसकी पत्नी उमंग बुधवार को घर पर चूड़ी की जुड़ाई कर रहे थे। उसी दौरान जलती लैंप फट गई। लैंप फटने से लगी आग ने दंपति को चपेट में ले लिया। उनके कपड़ों में आग लग गई। आग की तपिश से दोनों चीखने चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुन परिवार के लोग वहां पहुंच गए। घर में शोर सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। लोगों ने सोनू व उमंग के कपड़ों में लगी आग को बुझाया। दोनों काफी झुलस गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.